सांवेर रोड और पोलोग्राउंड क्षेत्र में इंडस्ट्री के लिए दिए 60 प्लॉट निरस्त होंगे

इंदौर: शहर में पोलोग्राउंड और सांवेर रोड पर उद्योग विभाग द्वारा इंडस्ट्री के लिए दिए गए प्लॉट निरस्त करने की अनुशंसा की गई. यह अनुशंसा उद्योग मंत्रालय भोपाल को भेजी गई है. बताया जाता है कि उद्योग के प्लॉट लेकर इंडस्ट्री नहीं डालते हुए आवंटित जमीन का किराया ले रहे हैं.सांवेर रोड और पोलोग्राउंड क्षेत्र में उद्योग विभाग ने इंडस्ट्री के लिए उद्योगपतियों को प्लॉट आवंटित किए थे.

उक्त दोनों क्षेत्र में जांच और सर्वे के दौरान विभाग के अधिकारियों को 60 प्लॉट की जानकारी मिली है, जिसमे उद्योग की जमीन पर किराया या कोई औद्योगिक कार्य नही किया जा रहा है. इस प्लॉटों की सूची स्थानीय अधिकारियों ने बनाकर भोपाल भेज दी है. उद्योग़ विभाग के अधिकारियों ने उक्त प्लॉटों पर उद्योग नही लगाने और अन्य गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट में करीब 60 प्लॉटों को निरस्त करने की कारवाई का पत्र लिखा है. साथ ही उक्त प्लॉटों पर नए सिरे से एमएसएमई के तहत टेंडर प्रक्रिया के जरिए प्लॉट आवंटित करने की अनुशंसा की है. यह बात अलग है निरस्ती की कारवाई के बाद आवंटित फर्म के मालिक भोपाल में अपील कर सकते है.
ताकि नए उद्योग लग सकेः मंडलोई
स्थानीय मुख्य प्रबंधक मंडलोई ने कहा कि जांच में पता चला है कि कई लोगो ने किराए पर जमीन दे रखी है. यह बात भी सामने आई है कि और भी कई लोग है, जिन्होंने दूसरो को जमीन दे दी और आवंटित व्यक्ति और फर्म का नाम बताते है. मंडलोई ने कहा ऐसे लोगों के प्लॉट निरस्त करने एक अनुशंसा की गई है, ताकि नए लोग उद्योग लगा सके

Next Post

नक्सलवाद को खत्म करने में CRPF का होगा सबसे बड़ा योगदान

Thu Apr 17 , 2025
नीमच: अगले साल 26 जनवरी तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जायेगा इसमें सीआरपीएफ का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। उक्त उदगार ग्रह मंत्री अमित शाह ने नीमच मे सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में आयोजित सीआरपीएफ दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में कहे । यह आयोजन केंद्रीय रिज़र्व […]

You May Like