
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत जगदम्बा कॉलोनी में बीती रात हथियारों से लैस होकर चोरी करने के इरादे से घुसे दो चोरों को काॅलोनी वासियों ने दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। पकड़े गए चोरों की पहले जमकर धुनाई की गई इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिसमें खुलासे होने की उम्मीद है।
