माऊंट आबू में भूंकप के झटके

माउंट आबू (वार्ता) राजस्थान में पर्यटन स्थल माउंट आबू में शनिवार रात करीब नौ बजकर तीन मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किये गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूंकप की दृष्टि से संवेदनशील माउंट आबू की पहाड़ियों से तेज आवाज आने के साथ धरती कांप उठी। करीब 30 सेकंड से अधिक समय तक धरती कांपती रही। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। रेस्तरांओं में खाना खा रहे लोग भी बाहर सड़कों पर आ गये। टेबल पर रखे पानी के गिलास गिर गए। रसोई में रखे बर्तन भी गिर गये।

भूकंप के शांत होने के बाद लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों के अंदर लौटे। फिलहाल कहीं से किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने के समाचार नहीं है। गुरुशिखर, अचलगढ़, सालगांव, ओरिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

 

Next Post

आयरलैंड की महिला टीम ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

Sun Aug 10 , 2025
डबलिन, (वार्ता) ऑर्ला प्रेंडरगस्ट (51 रन/एक विकेट), लॉरा डेलेनी (42) और रेबेका स्टोकेल (34) की शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय […]

You May Like