खड़े ट्रक से टकराई बस, 15 लोगों की मौत

फलौदी, 02 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में फलौदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को जोधपुर जा रही एक बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के लोग एक बस से बीकानेर जिले के कोलायत गये थे। वहां लौटते समय फलौदी में मतोड़ा क्षेत्र में शाम करीब सात बजे बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गये और स्थानीय लाेगों की मदद से लोगों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गयी है। उन्हें जोधपुर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने यातायात सुचारु कर दिया है।

 

Next Post

चेंबर के चुनाव 3 माह टलेंगे, कैट ले रहा चेंबर की राजनीति में रूचि

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनाव को लेकर व्हाईट और क्रियेटिव हाउस की खींचतान शुरू हो गई है। हालांकि चेंबर चुनाव जनवरी में समाप्त हो रहे वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के बाद कराये जा सकते हैं, लेकिन चेंबर की वर्तमान कार्यकारिणी दिसंबर या जनवरी में ऐसा प्रस्ताव ला सकती […]

You May Like

मनोरंजन