चेंबर के चुनाव 3 माह टलेंगे, कैट ले रहा चेंबर की राजनीति में रूचि

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनाव को लेकर व्हाईट और क्रियेटिव हाउस की खींचतान शुरू हो गई है। हालांकि चेंबर चुनाव जनवरी में समाप्त हो रहे वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के बाद कराये जा सकते हैं, लेकिन चेंबर की वर्तमान कार्यकारिणी दिसंबर या जनवरी में ऐसा प्रस्ताव ला सकती है कि चेंबर की कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 माह बढ़ाकर चुनाव अप्रैल या मई में कराये जाये। इस बीच मप्र में तेजी से सक्रिय व्यापारिक संगठन कैट चेंबर चुनावों में अपनी भूमिका सबके सामने रखने की प्लानिंग में लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि कैट अब चेंबर में अपने व्यापारियों की संख्या बढ़ाकर नया मोर्चा बनाकर क्रियेटिव और व्हाईट हाउस की लड़ाई में बाजी पलटने की तैयारी कर रहा है। कैट ने अपने व्यापारी सदस्यों की संख्या व्हाईट और क्रियेटिव दोनों में बढ़ा ली है और दोनों ही जगह के पदाधिकारी व सदस्य कैट के कार्यक्रमों में खुलकर भागीदारी कर रहे हैं। इससे तय है कि कैट इस बार चेंबर चुनावों में नया हाउस लाकर बखेड़ा खड़ा कर सकता है। इससे चेंबर के चुनावों में इस बार काफी उलटफेर हो सकते हैं और हार जीत का आंकड़ा भी कम संख्या पर ही रहेगा।

Next Post

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन की जरूरत

Sun Nov 2 , 2025
भारत ने मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने ये रन 78 गेंदों का सामना करते हुए […]

You May Like