रीवा: तीन दिन तक ठंड से कुछ हद तक राहत मिली लेकिन सोमवार से फिर पारा लुढक़ कर 9.9 डिग्री पर पहुंच गया. वही दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक स्थिर है. आसमान में हल्के बादल आने के बाद ठंड का असर कम हुआ, लेकिन जैसे ही बादल हटे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई. ठंड के साथ सुबह कोहरे की चादर बिछी रहती है, हालाकि घना कोहरा अभी नही हो रहा है.
गौरतलब है कि नवम्बर महीने से ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. जो ठंड दिसम्बर-जनवरी में पड़ती थी वह ठंड नवम्बर में ही शुरू हो गई है. तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने के बाद एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है. शाम ढ़लते ही धुंध शुरू हो जाता है और सुबह कोहरा रहता है, अभी घना कोहरा नही पड़ रहा है.
अगले माह से ठंड और बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी. दिन भर धूप खिले होने के बावजूद ठंड बनी रहती है. हालाकि अभी ठंड हवाएं धीमी गति से चल रही है. इस समय तीन किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंड हवाएं चल रही है. उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद गलन भरी ठंड बढऩे की उम्मीद है.
