विंध्यनगर : विंध्या हॉस्पिटल द्वारा रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्टाफ सदस्यों ने उपयोग हो चुके वायल्स, ढ्ढङ्क ट्यूब्स, बोतलें और अन्य अस्पताल सामग्री को आकर्षक व उपयोगी मॉडलों में परिवर्तित कर अपनी कल्पनाशीलता और कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम ने टीम की सतत विकास, संसाधन-संरक्षण और 5ह्य सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया।
यह कार्यक्रम डॉ. बीके भराली महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ स्पेशलिस्ट, विंध्या चिकित्सालय, सुर्जन सिंह राजपूत सहायक ऑफिसर, विंध्या हॉस्पिटल और सविता पटेल मैट्रन ने प्रभावी समन्वय किया। जजिंग पैनल में डॉ. मयूराक्षी भराली महाप्रबंधक, चिकित्सा, सुमन कुमार अपर महाप्रबंधक, प्रचालन और गार्गी प्रसाद कोषाध्यक्ष, सुहासिनी संघ शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की ऊँची गुणवत्ता और उत्कृष्ट रचनात्मकता की सराहना की।
