
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का शनिवार दोपहर जबलपुर प्रथम नगर आगमन पर गर्मजोश स्वागत हुआ। दोपहर 2 बजे अन्धमूक बायपास पर आगवानी की गई। इसके उपरान्त धनवंतरि नगर चौराहे से होकर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पिसनहारी की मढिया पहुंचा, जहां से प्रदेश अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार होकर भव्य स्वागत यात्रा के साथ त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आद्य शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक पहुंचे हैं, यहाँ से उनका काफिला शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचेंगा, जहां हेमंत खंडेलवाल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें। यात्रा के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटियां, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नरेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दहिया, रजनीश यादव, राजेश राय सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हैं।
