21 जुलाई को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

जबलपुर। 21 जुलाई सोमवार को नगर निगम क्षेत्र एवं मटामर में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर जबलपुर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर शहर में सोमवार 21 जुलाई को आयोजित कांवड यात्रा सिद्धघाट ग्वारीघाट से प्रारंभ होकर रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्रीब्रिज, तीनपत्ती, मालवीय चौक, लार्डगंज, बडा फुहारी, कमानिया, सराफा, लकडगंज, बेलबाग, घमापुर, शीतलामाई, कांचघर, सतपुला, गोकलपुर, रांझी खमरिया स्टेट होते हुए करीब 35 किलोमीटर का सफर तय कर मटामर पहाडी पर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पर पहुंचेगी। कांवड यात्रा में 1, 00, 000 से अधिक श्रद्वालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि कांवड यात्रा के दौरान जबलपुर शहर के स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में होने वाली यातायात संबंधी परेशानी एवं छात्र हित को देखते हुए 21 जुलाई को जबलपुर नगर निगम क्षेत्र एवं मटामर में संचालित समस्त शासकीय / अशास. मान्यता प्राप्त/सीबीएसई / आईसीएसई / के विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित गया है। वहीं अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जावेगी ।

Next Post

पीएम श्री कन्या स्कूल हादसा: क्लास के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्राएं घायल

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल. राजधानी के एक स्कूल में शनिवार को क्लास में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर जाने से 2 छात्राएं जख्मी हो गई. जानकारी सामने आई है कि बरखेड़ा क्षेत्र में संचालित शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में यह घटना घटी है. क्लासरूम में स्कूल की […]

You May Like