जैविक हाट : फल-फूल, सब्जियों और प्राकृतिक उत्पादों में बढ़ी खरीदी

जबलपुर: जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी में हर रविवार आयोजित जैविक हाट में इस रविवार भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। स्थानीय जनता में जैविक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ने से हाट का रौनक लगातार बढ़ रही है। इस हाट में जिले के लगभग 35 जैविक किसान शामिल हुए। उन्होंने जैविक अनाज, दलहन, गिर गाय का दूध, बिलौना घी, साग-सब्जी, पिंक मूली, फल और कोल्ड-प्रेस्ड तेल सहित कई प्राकृतिक उत्पाद बेचे।
ये रहे प्रमुख आकर्षण
प्रेमधारा गिर गौशाला के तन्मय दास के जैविक खाद और बिनौला दूध, के पी सिंह के रेड डायमंड अमरूद और स्ट्रॉबेरी, ठाकुर विनय सिंह के मिर्च पाउडर व देशी घी, भाग्योदय तेल मिल के तिल और बादाम का तेल, तथा विश्वकर्मा नर्मदा प्रसाद जैविक मार्ट के मटर, लौकी और शहद हाट के आकर्षण रहे।
संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण
जैविक हाट का निरीक्षण संयुक्त संचालक कृषि एस. के. नेताम और उप-संचालक कृषि डॉ. एस. के. निगम ने किया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी व जैविक प्रमाणन निरीक्षक डॉ. इंदिरा त्रिपाठी के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा के कृषि अधिकारियों ने हाट का सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

Next Post

दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां

Mon Feb 16 , 2026
दमोह:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दमोह जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला.शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली शिव वरयात्राओं ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया.डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु शिव बारात में शामिल हुए. पुराने थाने से बांदकपुर धाम तक […]

You May Like