सिक्योरिटी गार्डो ने ही कराई थी बैटरियों की चोरी, 5 गिरफ्तार

खरगोन। पुलिस ने भीलगांव में चल रहे प्लांट कंपनी के गोदाम से चोरी हुई साढ़े 6 लाख रुपए मूल्य की बैटरी चोरी का मामले का पर्दाफाश करते हुए 2 सिक्योरिटी गार्ड सहित उसके 3 साथियों को गिरफ्तार किया है। जिसके जिम्मे सुरक्षा, निगरानी की जिम्मेदारी थी उसी सिक्युरिटी गार्ड ने कंपनी के गोदाम से चोरी का षडयंत्र रचकर वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड की चतुराई पुलिस के सामने काम नही आई और चोरी में शामिल 4 साथियों के साथ सिक्युरिटी गार्ड भी पुलिस के शिकंजे में फंस गया है।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी 26 को थाना कसरावद पर अजय जो आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रायवेट लिमिटेड भीलगांव पर प्लांट हेड के पद पर कार्यरत हैं। ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 7 फरवरी को सिक्योरिटी गार्ड रूतेश ने बताया कि 06 फरवरी की रात प्लांट के गोदाम में रखी बैटरियां चोरी हो गई हैं। गोदाम में 304 बैटरियां थी, जिसमें से 37 बैटरियां कम पाईं। पुलिस ने रिपोर्ट पर जांच शुरु की। घटनास्थल एवं आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया।

विवेचना के दौरान ड्यूटीरत सिक्युरिटी गार्ड करण पिता दुलेसिंह बघेल निवासी ग्राम तलावडी और रूतेश पिता श्रीराम निंगवाल निवासी ग्राम बेकल्या से पृथक-पृथक बातचीत की गई। इसके बाद रूतेश एवं करण के कंपनी से भाग गए, जिससे उन पर संदेह हुआ। दोनो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने उक्त चोरी को साथी उमेश पिता गुमानसिंह चौहान निवासी ग्राम उमराली, बादल पिता मुलेसिंह बघेल निवासी ग्राम बलवानी और रोहित उर्फ रवि पिता इंदरसिंह मोरी निवासी मोरीपुरा सुसार के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी के दौरान उमेश अपनी ईक्को गाड़ी से आधी रात में आकर गोदाम से बैटरियां चोरी कर ले जाता था। संदेह से बचने के लिए हमने ही कंपनी हेड को चोरी की सूचना दी, पकड़े जाने के डर से हम कुक्षी भाग गए। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 37 बैटरीयां जब्त की गई।

Next Post

चौक जामा मस्जिद में अकीदत के साथ हुआ रोजा इफ्तार, बड़ी संख्या में नमाजियों ने अदा की मगरिब की नमाज

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल। रमजान का पाक और बरकतों भरा महीना शुरू होते ही राजधानी भोपाल का माहौल पूरी तरह इबादत में रंग गया है। पुराने शहर के चौक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद, भोपाल में आज बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के समय मस्जिद परिसर […]

You May Like