चौक जामा मस्जिद में अकीदत के साथ हुआ रोजा इफ्तार, बड़ी संख्या में नमाजियों ने अदा की मगरिब की नमाज

भोपाल। रमजान का पाक और बरकतों भरा महीना शुरू होते ही राजधानी भोपाल का माहौल पूरी तरह इबादत में रंग गया है। पुराने शहर के चौक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद, भोपाल में आज बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के समय मस्जिद परिसर और आसपास का इलाका अकीदतमंदों से भर गया।

शाम होते ही अजान की आवाज़ के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद सभी ने एक साथ मगरिब की नमाज अदा की। मस्जिद में भाईचारे और आपसी सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी तादाद में लोग इफ्तार में शामिल हुए।

रमजान के पहले दिनों में ही चौक क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है और मस्जिदों में इबादत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जामा मस्जिद में रोजाना इफ्तार और नमाज का सिलसिला पूरे रमजान माह तक जारी रहेगा।

Next Post

लखनऊ में संघ-सरकार संवाद: 2027 की तैयारी या आंतरिक संतुलन साधने की कवायद?

Thu Feb 19 , 2026
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। इसके बाद आज उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी अलग-अलग समय पर संघ प्रमुख से भेंट की। […]

You May Like