बीएचईएल ने विकसित किए वीपीआई फिक्स्चर

भोपाल:बीएचईएल भोपाल के टीजीएम विभाग ने एनएचपीसी लिमिटेड की दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना में स्थापित किए जाने वाले हाइड्रो जनरेटरों के टॉप एवं बॉटम स्टेटर बार के वैक्यूम प्रेशर इम्प्रेगनेशन (वीपीआई) के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण फिक्स्चर का सफलतापूर्वक डिजाइन एवं निर्माण किया है।इन फिक्स्चर को एक सादे किन्तु गरिमामय कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में सीआईएम विभाग को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक रूपेश तैलंग एवं महाप्रबंधक संतोष डोंगरे भी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से, टीजीएम विभाग ने दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना के लिए अब तक निर्मित सबसे लंबे टॉप एवं बॉटम स्टेटर बार हेतु स्टील फॉर्मर और वीपीआई फिक्स्चर का डिजाइन एवं आपूर्ति सफलतापूर्वक पूरी की। इस उपलब्धि में सामग्री लागत में लगभग 10 प्रतिशत की कमी तथा निर्माण समय में 25 प्रतिशत की बचत की गई।
विशेष रूप से डिजाइन किए गए ये फिक्स्चर स्टेटर बार की उत्पादकता बढ़ाने के साथ निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेंगे। वीपीआई फिक्स्चर की प्रमुख विशेषता यह है कि यह रिक्त स्थान रहित ठोस विद्युत इन्सुलेशन और उत्कृष्ट संरचनात्मक मजबूती प्रदान करता है।
अपर महाप्रबंधक भूषण लाल वर्मा ने निर्माण संबंधी दस्तावेज अपर महाप्रबंधक प्रीति गुप्ता को सौंपे। कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवश्यक टूलिंग के त्वरित डिजाइन एवं आपूर्ति के लिए टीजीएम विभाग की सराहना करते हुए कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Post

पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने सिंधु जल संधि निलंबित रहने पर भारत के चिनाब डैम को उड़ाने की खुली धमकी दी है

Fri Sep 4 , 2026
नई दिल्ली,  हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के बाद सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी पत्रकार और पीसीबी के पूर्व प्रमुख नजम सेठी ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान भारत को आक्रामक धमकी देते हुए कहा कि यदि भारत ने सिंधु नदी […]

You May Like

मनोरंजन