इंदौर: शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बुधवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान खजराना गणेश को सवा लाख लड्डू और मोदकों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही है।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही और भक्तों ने विघ्नहर्ता के दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दस दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की है।
