
मुरैना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मुरैना जिले के संगठन प्रभारी जय सिंह कुशवाहा जी ने आज भोपाल प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा सतत कीर्तिमान स्थापित करेगी, कार्यकर्ताओं में पूर्ण उत्साह ऊर्जा का संचार होगा, कुशल संगठन क्षमता व प्रभावी कार्यशैली से भाजपा संगठन नित नयी ऊँचाइयों को छुएगा।
