दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सेवढ़ा विकासखंड के ग्राम मलियापुरा, बाड़ोखरी एवं पोरसा खुर्द में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रभावित ग्रामों के खेतों में पहुंचकर गेहूं की फसल की स्थिति का अवलोकन किया।
उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा फसल नुकसान की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान का सर्वे कार्य शीघ्रता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे प्रभावित किसानों को शासन द्वारा समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया कि शासन उनकी हर संभव सहायता करेगा तथा किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
