जबलपुर: सेफ क्लिक 2.0 के तहत पुलिस का सायबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। कन्ट्रोल रूम जबलपुर में आयोजित सायबर हैकाथॉन प्रतियोगिता में विजयी हुई टीमों को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इन्फ्लूयेंसरों की बैठक ली जिसमें जनजागरूकता के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अभियान की जानकारी दी गयी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसरों के माध्यम से कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देशय से सायबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त सोशल मीडिया इंफ्यूयेसरों को बताया कि अपने अपने सोशल मीडिया हेंडलों के माध्यम से अभियान की जानकारी लोगो तक रील एवं वीडियों के माध्यम से पहुचाये ताकि अधिक से अधिक लोग सायबर अपराध के प्रति जागरुक हो सके।
एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण श्रीमती अनु बेनीवाल, एएसपी जितेंद्र सिंह,एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 अजंना तिवारी, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर अंजुल अयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में जबलपुर जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को हैकाथॉन प्रतियोगिता तथा जबलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। हैकाथॉन में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, ज्ञान गंगा कॉलेज, हितकारिणी कॉलेज, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की 21 टीमों ने भाग लिया था ।
