UCC का समर्थन, जनसंख्या संतुलन बिगड़ने से बढ़ा धार्मिक तनाव: रामेश्वर

भोपाल: हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं तथा इसे लागू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं की जा रही हैं।शर्मा ने आज यहां कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश भर में यूसीसी लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने भी यूसीसी के संबंध में समिति का गठन किया है।

उन्होंने जनसंख्या और सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा तथा कहा कि उसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा परिवार नियोजन के संबंध में दिए गए संदेश का पालन करना चाहिए।शर्मा ने यह भी दावा किया कि देश के कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या संरचना में परिवर्तन हुआ है और धार्मिक तनाव की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी के पक्ष में देश का व्यापक समर्थन है तथा केंद्र और राज्य सरकार इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Post

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, अधेड़ गंभीर घायल

Wed Jun 3 , 2026
सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के गड़हरा-देवरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वरगवां- बैढ़न मार्ग के देवरी क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया, […]

You May Like