
भोपाल। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ का उपयोग बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अब वे सोशल मीडिया के बजाय सीधे लोगों के बीच जाकर संवाद को प्राथमिकता देंगे। इसी क्रम में उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल फोन भी अपने स्टाफ को सौंप दिया है, ताकि आवश्यक संपर्क और संदेशों का प्रबंधन कार्यालय के माध्यम से किया जा सके। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य डिजिटल माध्यम से दूरी बनाकर जनसंपर्क को अधिक प्रभावी और प्रत्यक्ष बनाना है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह उज्जैन से अयोध्या तक एक विशेष यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न शहरों और गांवों में लोगों से मुलाकात करेंगे तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
