खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मावा-पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे

जबलपुर: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण और नमूना कार्रवाई की। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें कमला नेहरू नगर, यादव कॉलोनी रोड स्थित मैसेज गुप्ता कैटरर्स के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां लगभग 2 क्विंटल रजवाड़ी स्वीट्स के साथ करीब 30 किलो मावा विक्रय हेतु संग्रहित पाया गया। मौके पर स्टार्च और यूरिया की प्राथमिक जांच की गई तथा विस्तृत परीक्षण के लिए नमूने संग्रहित किए गए।
कपिल डेरी में निर्माण स्थल का निरीक्षण
दमोह नाका त्रिमूर्ति नगर स्थित कपिल डेरी में मावा एवं पनीर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मौके पर मावा का निर्माण एवं विक्रय होते पाया गया। साथ ही संस्थान में निर्मित पनीर भी बिक्री के लिए संग्रहित मिला।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा और पनीर के नमूने लेकर राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

धान भुगतान को लेकर किसानों के उग्र तेवर

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: जिले की मझौली तहसील में किसानों का धान भुगतान लंबित होने को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। पिछले एक महीने से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संगठन एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन को 11 मार्च 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करने की चेतावनी […]

You May Like