ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत मझौली मार्ग पर स्थित दर्शनी गांव के पास रविवार को एक मोटर साइकिल और ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो मासूम बच्चों और चार महिलाओं समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं, दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को एक बाइक सिहोरा से मझौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी मझौली से सिहोरा की तरफ आ रहे एक ई-रिक्शा से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे वाहनों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पोंडा निवासी 21 वर्षीय प्रीति कोल को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पति राजकुमार कोल (35), शुभम कोल (40) और बेटे 11 वर्षीय बालक अनुराग की हालत नाजुक बताई जा रही है।ई रिक्शा में सवार नेहा कोल (26), सुखवंती बाई कोल (55), सुधा रावत (18) और जानकी रावत (19), दुर्गा कोल (7) और अभि कोल (6) को भीचोट आई है।

Next Post

ईरान पर हमला होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकने के लिए किया गया-सेंटकॉम

Mon Aug 31 , 2026
वाशिंगटन 31 अगस्त (वार्ता) अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरान पर हालिया हमले का उद्देश्य ईरानी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकना था। सेंटकॉम ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि […]

You May Like