करौंदिया-कोल्डीहा मार्ग एनएच-135सी बदहाल

चितरंगी: विधानसभा चितरंगी के कोरावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुलकवार में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।पीएम रोड कोल्डीहा से करौंदिया मार्ग को नेशनल हाईवे-135सी प्रयागराज-सिंगरौली रोड में हस्तांतरित किए जाने के बाद भी लेदपुरवा से कुलकवार तक सड़क की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है।

जगह-जगह गड्ढों और खराब मार्ग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग प्रशासन से करते आ रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों का भरोसा प्रशासन से उठने लगा। आखिरकार ग्रामीणों ने स्वयं आर्थिक सहयोग जुटाकर सड़क की मरम्मत शुरू करा दी। इस जनसहयोग अभियान में कोरावल विकास मंच के संरक्षक रामाधार सिंह, सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान है।

Next Post

वार्ड 26 की बदहाली: न पार्क, न सामुदायिक भवन, टैक्स पूरा... पर सुविधाएं शून्य

Tue Aug 25 , 2026
विजय शर्मा भोपाल: ना तो पार्क है और ना ही सामुदायिक भवन, जबकि एक एकड़ शासकीय भूमि भी खाली पड़ुी है. पार्षद ने कभी यहां के विकास की सोची ही नहीं है. यह कहना है वहां के रहवासियों का. वार्ड 26 में स्थिति यह है कि उन्होंने पार्षद को कभी […]

You May Like