पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, अधेड़ गंभीर घायल

सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के गड़हरा-देवरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वरगवां- बैढ़न मार्ग के देवरी क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परविंदर शाह (23 वर्ष) पिता अमर प्रसाद शाह, निवासी कसर तथा अनुज सिंह (45 वर्ष) पिता गोपाल सिंह, निवासी गोदवाली किसी कार्य से जा रहे थे।

इसी दौरान गड़हरा-देवरी के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परविंदर शाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय शह ड्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है.
घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने देवरी में सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया तथा कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाली बैढ़न एवं विंध्यनगर थाना प्रभारी एवं खुटार चौकी प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जापान में तूफान ने मचायी तबाही, 60,000 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

Wed Jun 3 , 2026
टोक्यो, 03 जून (वार्ता) उष्णकटिबंधीय भीषण तूफान जोंगमी के चलते तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने बुधवार सुबह जापान के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपाया जिससे लगभग 60 हजार से घर प्रभावित हुए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तूफान का केंद्र मुख्य मध्य द्वीप होंशू से […]

You May Like