
ब्यावरा। सांप का रेस्क्यू करते समय थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. काफी अभ्यस्त रेस्क्यू करने वाले भी कईं बार जान गंवा देते है. ब्यावरा नगर के एक युवा सर्प मित्र ने भी बीती रात्रि अपनी जान गंवा. एक सांप का रेस्क्यू करने के बाद उससे मित्रवत तरीके से व्यवहार करते हुए सांप ने सर्प मित्र को डंस लिया. उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. रेस्क्यू खत्म करने के कुछ देर बाद घबराहट होने और चक्कर आने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे.
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. 40 वर्षीय पीनू पिता मोहन गिरी बीते करीब 10 साल से सांप पकडऩे का काम कर रहे थे.
पीनू के परिवार में एक बेटा और एक बेटी
सोमवार रात करीब 9 बजे पीनू के मोबाइल पर पड़ोसी मोहल्ले में सांप निकलने की सूचना मिली. वे उसे पकडऩे मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू के दौरान सांप ने पीनू की उंगली में काट लिया. पीनू के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. वह दो भाइयों में से एक थे. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची. सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा- परिजन ने पीनू के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया. पंचनामा करने के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया, जिन्होंने मंगलवार को अंतिम संस्कार किया.
