मेडिकल कॉलेज मार्ग बदहाल जगह-जगह बन गये गड्ढे

सिंगरौली।नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 45 नौगढ़ खलनायक चौराहा से मेडिकल कॉलेज मार्ग पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील हो गई है। आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह है कि नौगढ़ से लेकर मेडिकल कॉलेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से खस्ताहाल हो चुका है। बताया जाता है कि इस मार्ग में जगह-जगह खाईनुमा गड्ढे बन गये हैं। इस बारिश के दौर में खाईनुमा गड्ढों में पानी भर जाने के चलते वाहन चालको को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। हालात तो तब खराब हो जाता है जब इस खाईनुमा गड्ढों की वजह से दो पहिया वाहन चालक फिसल जाते हैं और पैदल चलने वाले को वाहन चालको के वाहनों से छीटे पड़ जाते हैं। इस गंभीर समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृषित कराया गया है।

Next Post

मांडू में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर: ऊर्जा, बदलाव और निर्णायक संघर्ष का संकल्प

Tue Jul 22 , 2025
मांडू। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में मंगलवार को ऊर्जा, उत्साह और बदलाव की भावना से परिपूर्ण संवाद सत्र संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य आगामी राजनीतिक दिशा को नई सोच के साथ तय करना रहा। सत्र में प्रदेश के जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया […]

You May Like