चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने तीन शावकों को दिया जन्म

इंदौर: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक सुखद खबर सामने आई है. शेरनी मेघा ने तीन शावकों को जन्म दिया है. चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार तीनों नन्हे मेहमान पूरी तरह स्वस्थ हैं और इन दिनों अपनी मां के साथ खेलते-कूदते नजर आ रहे हैं.चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेघा ने अपने परिवार को बढ़ाते हुए तीन बच्चों को जन्म दिया है. यह चिड़ियाघर के लिए गर्व और खुशी का विषय है. उन्होंने कहा कि इंदौर चिड़ियाघर का वातावरण वन्यजीवों के लिए अनुकूल है, जिसके कारण यहां शेर-शेरनियां स्वस्थ जीवन जीते हुए अपने परिवार का विस्तार कर पा रहे हैं. डॉ. यादव के अनुसार इस चिड़ियाघर में अब तक शेर-शेरनियों के 13 से अधिक शावकों का जन्म हो चुका है. यह उपलब्धि चिड़ियाघर की देखभाल और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि तीनों शावक फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और पशु चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

आने वाले दिनों में होगा नामकरण
शेरनी मेघा और शेर आकाश भी स्वस्थ हैं और अपने बच्चों के साथ आराम से समय बिता रहे हैं. चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में इन तीनों शावकों का नामकरण किया जाएगा. साथ ही भविष्य में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन शावकों के माध्यम से अन्य चिड़ियाघरों से नए वन्य प्राणी भी लाए जा सकते हैं. इन नन्हे शावकों के आगमन से चिड़ियाघर में उत्साह का माहौल है और दर्शकों के लिए भी यह आकर्षण का नया केंद्र बनने वाला है.

Next Post

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिका ने ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया

Fri Mar 13 , 2026
वाशिंगटन 13 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका के केंद्रीय कमान की ओर से जारी किए गये नये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर […]

You May Like

मनोरंजन