ग्वालियर: मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश की ग्वालियर इकाई द्वारा निःशुल्क ज्योतिष, वास्तु, अंकज्योतिष परामर्श शिविर ग्वालियर शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन के नेतृत्व में कॉस्मो टॉवर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास जनक गंज में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा ने किया। शिविर में155 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि वर्तमान समय में युवक युवती लव मैरिज के बारे में अधिक जानकारी लेने आते है कि मेरी लव मैरिज होगी या नहीं होगी तो सफल रहेगी क्या ? इसी तरह पति पत्नी में आपसी तालमेल नहीं बन रहा आपस में मतभेद गृह क्लेश से पीड़ित दंपत्ति की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पढ़ाई के बाद सर्विस नहीं लगना या अच्छी सर्विस और माध्यम परिवार के लड़कों के विवाह की समस्या ज्यादा है।
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अब लोगों की ऐसी ऐसी आपसी समस्या है जो पहले नहीं होती थी हमारा समाज कहा जा रहा है जहा युवक युवती लव मैरिज की खुलकर बाते करते है पति पत्नी राजामंदी से विवाह के बाद भी एक साल के भीतर में आपसी सम्बंध की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच रही है ये हैरान करने वाली बाते है।
शिविर में मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र झा, उपाध्यक्ष विनय जैन, संजीव नागर श्याम श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर, महासचिव अंकित जैन, मोहित शर्मा सहित समस्त टीम उपस्थित रही शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन,वयोवृद्ध ज्योतिषाचार्य नरेश वीर शर्मा, विकाश जैन आदि ने सभी को ग्रहों की पीड़ा से निजात पाने के उपाय बताए।
