
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत डगडगा हिनौता में रिंग रोड बनाने में लगने वाला सरिया चुराने मालवाहक में चार चोर पहुंचे तभी कंपनी का ड्यूटी ऑफिसर पहुंच गया जिसे देखकर चारों सरिया और मालवाहक छोडक़र भाग गए। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक संजय सिंह 38 वर्ष निवासी ग्राम जेसमई पंचपुखरा जिला फारूखाबाद उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एनकेसी कम्पनी जो रिंग रोड बनाने का काम कर रही है में वह एच आर डिपार्टमेंट में आफिसर के पद पर पदस्थ है। रात 10 बजे अपने साथी हरेन्द्र गिरी के साथ पेट्रोलिंग डूयटी पर था जैसे ही डगडगा हिनौता के पास पहुंचे वहां मालवाहक गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 3215 में चार लडक़े साईड में रखे 25 एम एम के लोहे की सरिये के टुकड़े मालवाहक गाड़ी में चोरी कर ले जा रहे थे जिन्हें रोका उनमेंं से एक लडक़ा सुधान सिंह नरेती है जो कि रिंग रोड साईड मेें लेबर का काम करता है ने बताया कि वे सुमित सिंह ठेकेदार के कहने पर लोहे के सरिया चोरी कर बेचने के लिये जबलपुर ले जा रहे हैं, चारों लडक़ों केा थाने लाने को हुये तो चारों मालवाहक गाड़ी जिसमे चोरी की 25 एम एम की लोहे की सरिया के टुकड़े कीमती लगभग 35 हजार रूपये के है को मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 3215 सहित छोडक़र भाग गये।
