एनीमिया से पीडि़त गर्भवती महिलाओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराए : नारायन

छिंदवाड़ा. शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कम उपलब्धि वाले विकासखंडों में कार्यों की नियमित समीक्षा कर सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने छिन्दवाड़ा, बिछुआ, चौरई, परासिया और मोहखेड़ विकासखंडों में गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की प्रगति कम पाए जाने पर पंजीयन शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। गंभीर एनीमिया से पीडि़त गर्भवती महिलाओं की पहचान कम होने पर सभी बीएमओ को समीक्षा कर सुधार लाने के लिए कहा गया। साथ ही गंभीर एनीमिया से पीडि़त गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी करते हुए उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने टीकाकरण सत्रों का शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। टीकाकरण की एफआईसी में प्रविष्टियां कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी को विशेष निगरानी रखने, शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और मच्छरदानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी सभी बीएमओ को निर्देशित किया।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति बढ़ाने पर जोर ०००००००००००००

बैठक में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत फॉलोअप की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर फॉलोअप बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने टीकाकरण, सिकल सेल एनीमिया, आरबीएसके, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, 100 दिवसीय निक्षय शिविर, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिन विकासखंडों में कार्यक्रमों की उपलब्धि कम है, वहां विशेष निगरानी और नियमित समीक्षा के माध्यम से कार्यों में शीघ्र सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में शामिल हुए अधिकारी ०००००

अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ब्रजेश शिवहरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पुष्पारानी सिंह, एसएनसीयू नोडल अधिकारी डॉ. अंशु लांबा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सोमकुवर सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईई, बीपीएम, बीसीएम तथा एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।

Next Post

जीवीतेश भावरकर ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक , राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sat Oct 10 , 2026
छिंदवाड़ा. शिवपुरी में 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीवीतेश भावरकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ जीवीतेश ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम पूरे […]

You May Like