कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

रीवा, रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माड़ो के समीप बीती देर रात तकरीबन 12 बजे हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पुलिस लिखे स्कॉर्पियो वाहन को मौके पर छोडक़र चालक फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब को पीएम के लिए अस्पताल में रखा दिया है वहीं घटना कारित करने वाले वाहन को जप्त कर चालक की पता तलाश शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजय सोंधिया निवासी बैकुंठपुर वार्ड नंबर 7 बीती रात्रि तकरीबन 12 बजे बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था जैसे ही वह ग्राम माड़ो के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस सडक़ हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही स्थानी लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब को पीएम के लिए अस्पताल में रखा दिया है जबकि घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जप्त कर लिया है. बताया गया है कि स्कॉर्पियो वाहन में पुलिस लिखा हुआ है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पुलिसकर्मी का वाहन हो सकता है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

फंगस युक्त खाद्य सामग्री विक्रेता को 6 माह की सजा व जुर्माना 

Sat Jun 13 , 2026
सीधी। फंगसयुक्त खाद्य सामग्री विक्रेता को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला सीधी की न्यायालय के द्वारा 6 माह की सजा सुनाई गई है। बताया गया कि दिनांक 20 सितंबर 2019 को समय करीब 2:10 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यवाही निरीक्षण के दौरान गुरूद्वारा रोड़ स्थित सुभाष ट्रेडर्स में उपस्थित हुए, […]

You May Like