पुलिसकर्मी ने मचाया हंगामा, युवक को बीच सड़क पीटा, वीडियो वायरल

जबलपुर। बरेला थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में न केवल हंगामा मचाया बल्कि एक ग्रामीण युवक की सरेराह पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक बरेला थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पतिराम मरकाम सरकारी डायल 112 वाहन लेकर सलैया पड़वार गांव पहुँचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि पतिराम इस कदर नशे में धुत था कि वह अपनी सुध-बुध खो चुका था। सड़क पर वाहन खड़ा कर वह बिना किसी कारण के ग्रामीणों से उलझने लगा और हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के दौरान गांव के ही एक युवक अमित ने जब बीच-बचाव या विरोध करने की कोशिश की, तो नशे में चूर पुलिसकर्मी आपा खो बैठा। आरोप है कि पतिराम मरकाम ने अपनी वर्दी का धौंस दिखाते हुए अमित के साथ अभद्रता की और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की इस गुंडागर्दी को देखकर ग्रामीण सहम गए, वहीं कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जब न्याय की गुहार लगाने के लिए आला अधिकारियों को फोन किया, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने ग्रामीण डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय और थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर को कई बार फोन किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कॉल रिसीव करना जरूरी नहीं समझा।

Next Post

शादी की खुशियाँ मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत 

Sat May 2 , 2026
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत बुडरई में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरौदा निवासी अनिल सिंह राजपूत (40) ग्राम […]

You May Like