अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम में व्लामिन्क और ब्राउन को मिली जगह

सिडनी, 05 अगस्त (वार्ता) चोट से उबर चुकी ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज टायला व्लाएमिंक, और डार्सी ब्राउन को अगले महीने भारत के साथ होने वाले महिला बहु प्रारूप दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है। 27 साल की व्लाएमिंक को कई बार कंधे की चोट लगी इस कारण वह काफी समय तक मैच नहीं खेल पाई। उन्हें सबसे पहले 2024 टी-20 विश्व कप के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए डाइव लगाने से लगी थी। चोटों की कई समस्याओं के कारण वह अपने आठ साल के करियर में देश के लिए सिर्फ़ 29 मैच ही खेल पाई हैं। लंबे समय तक उपलब्ध न रहने के कारण उन्हें राष्ट्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया था, फिर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी वापसी को बहुत सावधानी से संभाला है।
इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए ब्राउन को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम में शामिल नहीं किया गया था।

उनकी जगह बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लुसी हैमिल्टन को चार स्पिन विकल्पों के साथ प्राथमिकता दी गई थी। अब चयनकर्ताओं ने ब्राउन और व्लाएमिंक को भारत दौरे के सफेद गेंद हिस्से के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है, जिसमें न्यू चंडीगढ़ में तीन टी-20 और मोहाली में तीन 50-ओवर के मैच शामिल हैं। लेकिन ये दोनों धर्मशाला में होने वाले चार-दिवसीय मैच में नहीं खेलेंगी।
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ़्लेगलर ने कहा, “टायला का ‘ग्रीन एंड गोल्ड’ जर्सी में और डार्सी का एक्शन में वापस आना बहुत अच्छी बात है।

दोनों ही ग्रुप में बहुत कीमती इंटरनेशनल अनुभव लेकर आती हैं, और हमारे कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ उनके होने से उभरते हुए क्रिकेटरों को दो वर्ल्ड-क्लास तेज गेंदबाजों से सीखने और साथ ही अपना विकास जारी रखने का शानदार मौका मिलता है।” निकोल फिल्टम टी‘20 मैचों में कप्तानी करेंगी, जबकि टाहलिया विल्सन 50-ओवर के मैचों में और रेचल ट्रेनामन चार-दिवसीय मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम इस प्रकार है:- डार्सी ब्राउन, मैटलान ब्राउन, निकोल फ़ाल्टम, टेस फ़्लिंटऑफ़, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लेरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ़्रैंकी निक्लिन, हेली सिल्वर-होम्स, रेचल ट्रेनामन, कर्टनी वेब, टाहलिया विल्सन और टायला व्लाएमिंक।

.....

Next Post

संसद में चर्चा करने की बजाय लोकतंत्र के मंदिर से भागते हैं राहुल गांधी: भाजपा

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपरिपक्व,अंशकालिक और गैर-जिम्मेदार नेता करार देते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे संसद में जायें, चर्चा करें, तथ्य पेश करें और सदन में जनता से जुड़े […]

You May Like