शिवपुरी में रपटा पार करते समय 3 लोग बहे

शिवपुरी: बदरवास कस्बे के बारई रोड पर बीटी स्कूल के पास बने रपटे को पार करते वक्त स्कूटी सवार तीन लोग बह गए। इनमें मरियम अकेडमी स्कूल के शिक्षक हरिप्रसाद निवासी केरल, गुना निवासी गणेश और प्राइवेट डॉक्टर वीरसिंह यादव शामिल थे।

गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी: 18 दिन बाद आज लौटेंगे, कल धरती पर करेंगे लैंड

Mon Jul 14 , 2025
भारतीय अंतरिक्ष यात्री का ISS में सफल मिशन हुआ पूरा; अंतरिक्ष से धरती की ओर आज भरेंगे उड़ान, कल सुबह करेंगे सुरक्षित वापसी। ह्यूस्टन, 14 जुलाई, 2025 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और देश के लिए गर्व का क्षण, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 18 दिन का अपना […]

You May Like