भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा में हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख रुपए, संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपए तथा रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 2-2 लाख रुपए और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Next Post
बीच सडक़ पर भिड़ गईं सास-बहू और ननदें, चले लात-घूंसे
Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: लॉर्डगंज थाना अंतर्गत गंजीपुरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार में खरीदारी करने आईं सास-बहू और ननद-भाभी के बीच टकराव हो गया । आठ साल से चल रहे पारिवारिक कोर्ट केस की रंजिश सडक़ पर उतर आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। […]

You May Like
-
1 year ago
विशेष अभियान चला कर 89 फरार आरोपी गिरफ्तार
-
2 months ago
महर्षि कश्यप धाम निर्माण का हुआ भूमि पूजन