पेरिस, 23 मार्च (वार्ता) फ्रांस ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में नए सिरे से तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करने के साथ ही लेबनानी क्षेत्र से इजरायल में रॉकेट दागे जाने की निंदा की और इजरायल से जवाबी हमलों के बाद संयम बरतने का आह्वान किया।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में फ्रांस ने सभी पक्षों से नवंबर 2024 में किए गए युद्धविराम समझौते के तहत की गई प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने का आग्रह किया, ताकि लेबनान, इजरायल और व्यापक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम पैदा करने वाले तनाव को रोका जा सके।
बयान में ब्लू लाइन के दोनों ओर इजरायल और लेबनानी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल के महीनों में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति को बनाए रखने का भी आग्रह किया गया।
