नाबालिग 3 साल बाद दस्तयाब 

 

नवभारत,न्यूज

दमोह. जिले के थाना तारादेही राजीव पुरोहित सहित पुलिस ने नाबालिग को करीबन 03 वर्ष बाद दस्तयाव करने में सफलता हासिल की. पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर 1 फरवरी 25 से 28 फरवरी 2025 तक अवयस्क गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान (ऑपरेशन मुस्कान) चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुये बालक बालिकओं की शीघ्र व अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है.पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी द्वारा जिले में अवयस्क गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया.ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना तारादेही में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 172/2022 की अपहृता को थाना उपनिरी. राजीव पुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई रमेश सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, आरक्षक संतोष, यासीन खान द्वारा (महाराष्ट्र) पहुंचकर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया.

Next Post

दमोह में रेलवे ट्रैक पर फंसा डंपर

Sun Feb 16 , 2025
  एक घंटे में निकाला, तीन मालगाड़ियां रुकीं   नवभारत,न्यूज दमोह. शहर में रविवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. धरमपुरा रेलवे फाटक पर दोपहर करीब 3:30 बजे एक डंपर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ.घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और भी सहयोगियों […]

You May Like