तेहरान, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने एक इंटरव्यू में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू के कृत्यों ने जायोनी शासन के अंत को करीब ला दिया है और ईरान उन्हें कड़ा सबक सिखाएगा।
बेरूत और दहियाह को बताया ईरान की रेड लाइन
रेजाई ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि लेबनान की राजधानी बेरूत और दहियाह क्षेत्र ईरान की रेड लाइन हैं। इजरायल की ओर से भविष्य में किया गया कोई भी सैन्य हमला सीधे तौर पर युद्ध का ऐलान माना जाएगा, जिसका ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और अमेरिकी हितों पर चेतावनी
ईरानी जनरल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी और अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि यह दबाव जारी रहा, तो ईरान क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों को पूरी ताकत से निशाना बनाएगा।

