31 महिलाओं से समूह लोन की किस्त लेकर आरोपी फरार

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके में संचालित एक निजी बैंक के कर्मचारी ने समूह लोन की किस्त की वसूली कर मिली रकम लेकर फरार हो गया. आरोपी ने 31 महिलाओं से एक लाख से अधिक की राशि लोन जमा करने के नाम पर वसूली. इन रूपयों की जानकारी उसने बैंक को भी नहीं बताई और फरारा हो गया. मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक इस्लाम नगर में संचालित निजी बैंक के शाखा मैनेजर वसीम कुरैशी ने रविवार को थाने पहुंचक कर शिकायत दर्ज कराई. वसीम ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन गोस्वामी को बैंक में समूह लोन की किस्त वसूली की जिम्मेदारी का काम कई महीने पहले दिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पवन ने करीब 31 महिलाओं के पास से 1 लाख 13 हजार रुपए की वसूली की थी. महिलाओं से मिली इस राशि को उसने बैंक में भी जमा नहीं कराया और बैंक आना भी बंद कर दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक के नए कर्मचारी समूह लोन की वसूली के लिए उन महिलाओं के पास पहुंचे और महिलाओं की तरफ से रूपए दिए जाने की बात कही गई. मामले का खुलासा होने पर बैंक के मैनेजर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. ईंटखेड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पवन की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

Next Post

​मुख्य सचिव की हाई-लेवल मीटिंग: बजट सत्र और शासकीय योजनाओं की प्रगति जांची

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभाग अध्यक्षों सहित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव से अपेक्षा की है कि वे केंद्रीय बजट के प्रावधानों के अनुरूप परियोजनाएं और योजनाएं तैयार कर भारत सरकार को भेजें इससे मध्यप्रदेश के प्राथमिकता क्षेत्र को अत्यधिक लाभ मिल सके। मंत्रालय में सोमवार […]

You May Like