विशेष कॉम्बिंग गश्त में 70 फरार आरोपी एवं वारंटी गिरफ्तार

सीधी। विशेष कॉम्बिंग गश्त में 70 फरार आरोपी एवं वारंटी गिरफ्तार किये गये। 29 स्थाई और 41 गिरफ्तारी वारंट तामील कर गुंडा-बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 25-26 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीमें गठित कर सघन दबिश दी गई। कार्रवाई में 29 स्थाई वारंट एवं 41 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 70 फरार आरोपियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 38 गुंडा बदमाश एवं 21 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। सीधी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से फरार आरोपियों, वारंटियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है।

Next Post

बहरी पुलिस की तत्परता से 3 लापता नाबालिग बालक सकुशल दस्तयाब 

Sun Jul 26 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में बहरी पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 03 लापता नाबालिग बालकों को सकुशल दस्तयाब […]

You May Like