बहरी पुलिस की तत्परता से 3 लापता नाबालिग बालक सकुशल दस्तयाब 

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में बहरी पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 03 लापता नाबालिग बालकों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 11 बजे परिजनों द्वारा थाना बहरी में सूचना दी गई कि उनके 03 नाबालिग बालक शाम लगभग 05 बजे से लापता हैं तथा काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना प्राप्त होते ही बहरी पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा नाबालिग बालकों की तलाश हेतु पुलिस टीम सक्रिय की गई। जांच एवं तलाश के दौरान बालकों के रीवा-सतना की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई। बहरी पुलिस द्वारा तत्काल रीवा पुलिस, सतना पुलिस एवं जीआरपी सतना से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सूचना साझा की गई तथा पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस के सतत प्रयास एवं आपसी समन्वय के परिणामस्वरूप तीनों नाबालिग बालकों को सतना रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी के पश्चात आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर तीनों नाबालिग बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

भोपाल की जगह अब निशातपुरा स्टेशन पर रुकेंगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, 28 जुलाई से लागू होगी व्यवस्था 

Sun Jul 26 , 2026
भोपाल। रेल यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब ये दोनों ट्रेनें भोपाल जंक्शन के बजाय निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर निर्धारित ठहराव करेंगी। नई व्यवस्था 28 जुलाई से लागू होगी। […]

You May Like