सीधी पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: 2025 से फरार आरोपी अवैध नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार  ​

सीधी ।जिले में अवैध नशा माफियाओं और फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2025 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को नशीली कफ सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की टीम निरंतर अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी थी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि वर्ष 2025 के एक मामले में फरार चल रहा आरोपी आकाश जायसवाल 22 वर्ष क्षेत्र में पुनः सक्रिय होकर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर के बताए स्थान गोपाल दास मंदिर के पीछे उत्तरी करौदिया पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी आकाश जायसवाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 30 अवैध शीशियां बरामद की गईं। आरोपी अपने पास मौजूद नशीले पदार्थों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। इस संपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय थाना प्रभारी, कोतवाली, प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह, तिलक राज सिंह, पालन सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह एवं अनुराग यादव विशेष भूमिका रही ।

Next Post

शांति समिति की बैठक: सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

Sat Feb 28 , 2026
सरई। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को सरई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार अमित मिश्रा तथा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया की उपस्थिति में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक […]

You May Like

मनोरंजन