नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में सड़क, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह नजर आ रहे हैं

काठमांडू, नेपाल के रसुवा और टिमुरे त्रिशूली नदी क्षेत्र में आए विनाशकारी सैलाब के बाद की डरावनी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आपदा से पहले और बाद के हालात साफ देखे जा सकते हैं, जिसमें पूरा इलाका मलबे में तब्दील नजर आ रहा है।

बुनियादी ढांचे और परियोजनाओं को भारी नुकसान

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, बाढ़ के इस प्रचंड कहर ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, संपर्क पुलों और प्रमुख हाइड्रोपावर प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई है। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है और राहत कार्यों में भी भारी बाधा आ रही है।

nepal-tibbet border before vs after

नेपाल और तिब्बत की बॉर्डर पर ऊंचाई से देखने पर फ्लैश फ्लड का असली पैमाना सामने नजर आ रहा है। हरे-भरे पहाड़ी इलाकों के बीच फैला मलबा बताता है कि सैलाब अपने रास्ते में कितना कुछ बहा ले गया।
rasuwagadhi border before vs after
रासुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ ने सीमा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। पानी और मलबे के तेज बहाव ने सड़क, पुल और आसपास के ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया।

Next Post

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किए जाने पर कॉमेडियन सुनील पाल ने तीखा विरोध जताया है

Fri Aug 28 , 2026
मुंबई, महाराष्ट्र साइबर सेल के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विवादित कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किए जाने के बाद कॉमेडी जगत में हलचल मच गई है। अपने शो को लेकर कानूनी पचड़ों में फंसे समय रैना के इस सम्मान पर वरिष्ठ कॉमेडियन सुनील पाल ने गहरा गुस्सा […]

You May Like

मनोरंजन