मूसलाधार बारिश से उफनी मंदाकिनी रामघाट की आठ सीढ़ियां डूबीं, अलर्ट पर प्रशासन

चित्रकूट : जिले के मझगवां और कोठी के जंगलों में हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अचानक भारी उछाल दर्ज किया गया। दोपहर करीब 12 बजे से नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा, जिससे प्रसिद्ध रामघाट की आठ सीढ़ियां जलमग्न हो गईं. नदी का जलस्तर करीब चार फीट तक बढ़ चुका है, हालांकि राहत की बात यह है कि मंदाकिनी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है.

जलस्तर में हुई इस अचानक वृद्धि से रामघाट और भरत घाट पर हड़कंप जैसी स्थिति बन गई. घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए रखी गई कुर्सियां पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं लगातार हो रही बारिश और आगे भी जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है.

नदी के बढ़ते जलस्तर की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन और स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई .रामघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है.

नाविकों और दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश

नाविकों को बढ़ते बहाव के दौरान नौका संचालन न करने और अपनी नावों को सुरक्षित स्थानों पर मजबूती से बांधने के निर्देश दिए गए हैं.

दुकानदारों को चेतावनी

नदी किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि वे जलस्तर पर नजर रखें और स्थिति बिगड़ने पर अपना सामान तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर लें.

इनका कहना
मंदाकिनी नदी का पानी अभी 4 फीट ऊपर आया है लगभग 8 सीढ़ियाँ डूब गई है स्थिति अभी सामान्य है.

पुष्पेंद्र खरे
एसडीओ

Next Post

ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही

Sat Jul 11 , 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उनकी हत्या होती है तो ईरान पर इतिहास की सबसे भीषण बमबारी होगी। उन्होंने सेना को इसके लिए पहले ही कड़े निर्देश दिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बहुत ही बड़ा और गंभीर दावा करते हुए कहा […]

You May Like