जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास रविवार को गला रेत कर की गई महिला की हत्या की गुत्थी तीन दिन बीत जाने के बाद भी अनसुलझी। अब तक न तो मृतक की पहचान हो पाई है और न ही पुलिस कातिल का सुराग जुटा पाई है। हालांकि अंधी हत्या को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस जुटी हुई है। जांच पड़ताल के साथ सीसीटीव्ही फुटेज, गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है लेकिन अब पुलिस के हाथ खाली है।
विदित हो कि रानीताल ईदगाह के पास रविवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। जिसकी गर्दन और पेट में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चलने पर मृतिका की पहचान के लिए उसकी फोटो थानों में शेयर की गई बल्कि गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले गए लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई। टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि 30 वर्षीय मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। आरोपी की भी पतासाजी की जा रही है।
