चर्च में हंगामा करने वाले निष्कासित प्रिंसिपल पर एफआईआर

जबलपुर: ओमती थाना क्षेत्र स्थित क्राईस्ट कथिड्रल चर्च में महिला दिवस के दौरान निष्कासित प्रिंसिपल ने प्रार्थना सभा के बीच में घुसकर जमकर हंगामा किया था। इस मामले मेेंं पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक ब्रसली तंगादुरई ने दर्ज कराई कि रविवार को चर्च में आराधना चल रही थी, जिसमें लगभग 150 से 200 श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान क्राईस्ट चर्च बॉयज स्कूल का निष्कासित प्रिंसिपल लैडिली मैथ्यु चर्च के अंदर दाखिल हुआ।

जब तंगादुरई मंच से संबोधन दे रहे थे, तब मैथ्यु ने अचानक उनसे माइक छीन लिया था आराधना में व्यवधान डालने लगा था। जब उपस्थित लोगों और आयोजनकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी लैडिली मैथ्यु ने ब्रसली तंगादुरई और फिलिप पमर के साथ झूमाझपटी शुरू कर दी थी। चर्च की गरिमा को ताक पर रखकर महिलाओं और पुरुषों के सामने अभद्रता की थी। जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी और वहां से आरोपी भाग निकला था । पुलिस ने मामले ेंंमें नवीन कक, नितिन बाघ, फिलिप पमर, एल.एम. सांठे, जैनी परिहार, अल्फ्रेड पेट्रिक और मेशक तंगादुरई अन्य के बयान दर्ज करने के बाद अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है

Next Post

पाकिस्तान सेना अब "बिना तख्तापलट के तख्तापलट" के तरीके से काबिज है सत्ता पर : अजय बिसारिया

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना ने सैन्य तख्तापलटों से आगे बढ़कर अब “बिना तख्तापलट के तख्तापलट” करने के तरीकों को अपनाया है जिसमें सेना राजनीतिक सत्ता पर नियंत्रण बनाए रखती है लेकिन ऊपर […]

You May Like