राशिफल-पंचांग : 14 नवम्बर 2025

पंचांग 14 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 23 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण दशमीं भृगुवासरे रात 3/47, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 1/6, ऐन्द्र योगे दिन 11/20, वणिज करणे सू.उ. 6/36, सू.अ. 5/24, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 14 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है, व्यय में कमी होगी, व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम के उपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्यय होगा, वर्षके अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पडेगा, पर लाभ कम होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक लाभ होगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को सहयोगरहेगा, मकर और कुंभ राशि की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अच्छे लाभ का योग है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- शुक्रवार 14 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, होगा, खेलकूद के प्रति अधिक रूचि रखेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, बचपन में आकस्मिक कष्ट होगा, बाद में अच्छा रहेगा, भूमि भवन संबंधी कार्यो में रूचि रहेगी, जन्म स्थान से दूर उन्नति होगी.

——————————————————-

मेष- दिखावे के चक्कर में कर्ज हो सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, शासकीय कार्यो की पूर्ति होगी, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ- नए संपर्को से लाभ मिलेगा, फैसला बदलना पड़ सकता है, दूर की यात्रा मेंसावधानी रखें, संतान का सुख मिलेगा.

मिथुन- जटिल कार्य अब सहज ही पूरे होंगे, जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जायेगी, सत्कार्यो में खर्च होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी, विरोधी वर्ग मित्र का कार्य करेंगें.

कर्क- दुविधा में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायी रहेगी, घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, किया गयाप्रयास सफल होगा.

सिंह- विरोधी खुलकर विरोध करेंगे, रोजगार के नये नये अवसर मिलेंगे. आर्थिक कार्यो में यथेष्ठ सावधानी रखें, मन में विशेष हर्ष बना रहेगा.

कन्या- भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, सामूहिक कार्य में सबकी सलाह अवश्य लें, पारिवारिक निकटता आयेगी, सुखद समाचार रहेगा.

तुला- खानपान की लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है, जोश में आकर गलती कर सकते हैं धन मान-सम्मान एवं यश की प्राप्ति होगी, पुराना पैसा मिलेगा.

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होंगी, आय के नये स्तोत्र बनेंगे, समस्या का समाधान सरलता से होगा, नई मित्रता उपयोगी रहेगी.

धनु- भाग्य के भरोसे अच्छे अवसर गंवा सकते हैं, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक बनेगा, आपसी तनाव से परेशानी होगी, ऐसी बात मालुम होगी, जिससे खुशी होगी.

मकर- भावुकता पर नियंत्रण रखें, लोग गलत समझ सकते हैं, किसी कामना की पूर्ति होगी, लेनदेन में यथेष्ठ सावधानी रखें.

कुम्भ- नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, युवाओं कोसर्विस के अवसर मिलेंगे, दायित्वों की पूर्ति होगी, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है.

मीन- उच्च अध्ययन के लिये बाहर जाने का अवसर मिलेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर खर्च होगा, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण दशमीं को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, चांदी, लोहा, सीमेंट, आदि के भाव में तेजी होगी, तिल, तेल, सरसों, मॅूगफली, जौ, गेहॅू, शक्कर, कपास, में घटबढ़ रहेगी. भाग्यांक 8554 है.

——————————————————-

Next Post

हाईकोर्ट ने जारी किये कलेक्टर छतरपुर को अवमानना नोटिस

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के बावजूद भी पट्टे में मिली जमीन शासकीय अभिलेख में महिला के नाम पर दर्ज नही की गयी। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस डी डी बसंल की एकलपीठ ने छतरपुर कलेक्टर को अवमानना […]

You May Like