पंचमपुर: आजादी के 75 वर्ष बाद भी सड़क नहीं, पगडंडी के भरोसे सालों से गुजर रहे ग्रामीण

अशोकनगर। आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक गांव पंचमपुर जो पारकना पंचायत में आता है। यहां पर सड़क न होने की बजह से लोगों को बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उस समय उत्पन्न होती है, जब कोई बारिश के समय में बीमार हो जाता या फिर प्रसूता को अस्पताल जाना हो, तो ग्रामीणों को दो किलो मीटर पगडंडी के सहारे विभिन्न माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचते है और उसके बाद अस्पताल ले जाया जाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा पंचायत सचिव से लेकर कलेक्टर तक सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन दिये गए, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नही सका। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क स्वीकृति हो गई और राशि आने का इंतजार है,राशि आते ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जावेगा।

Next Post

फर्ज़ी फेसबुक आईडी से झूठी पोस्ट,नगर पालिका का अधिकारी निकला आरोपी

Fri Aug 1 , 2025
विदिशा।सोशल मीडिया पर नगर पालिका के खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फर्ज़ी फेसबुक आईडी से लगातार पोस्ट करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि नगर पालिका का ही एक अधिकारी निकला है। मार्च में नगर पालिका की महिला सहायक […]

You May Like

मनोरंजन