सतना:विंध्य से बुंदेलखंड को जोड़ने वाली एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग 75 की ख़स्ता हालत इस रास्ते से गुजरने वालों के लिए किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है.
सतना से पन्ना जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। लगभग 70 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि उनमें चार पहिया वाहन का पूरा चक्का समा जाता है. उखड़ी हुई सड़कें इस रास्ते का उपयोग करने वालों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बन रही हैं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और किनारों पर मिट्टी फैलने से मार्ग जर्जर हो गया है।
यह स्थिति सतना से पन्ना जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग के कई हिस्सों में देखने को मिल रही है, खासकर जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्सों मे पिछले कई महीनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अभी तक सुधार कार्य नहीं किया गया इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं जो कहीं ना कहीं इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं स्थानीय लोगों के अनुसार समय पर मरम्मत न होना, भारी वाहनों का दबाव और विभागीय लापरवाही इस खराब हालत के मुख्य कारण हैं इस पूरे मार्ग में सकरिया के आसपास का क्षेत्र सबसे ज्यादा जर्जर हो चुका है जहां साफ तौर पर कई फिट गहरे गड्ढे नजर आते हैं यहां तक कि सड़क किनारे लगे सुरक्षा बाड़ भी कई स्थानों पर टूटे हुए नजर आते हैं ऐसे में वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि यह मार्ग दोनों जिलों के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है इस मार्ग की देखरेख एन एच आई करती है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो आने वाले समय में बड़े हादसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को ओर से भी इस तरह की मांग उठने लगी है.
बारिश के पहले ठीक होगी सड़क:अनामिका
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनामिका सिंह ने बताया कि सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जिन स्थानों की स्थिति अधिक खराब है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे.उन्होंने बताया कि सड़क सुधार के लिए निविदा का काम अंतिम चरण में है. एजेंसी तय होते ही सुधार कार्य प्रारंभ हो जाएगा.
