पंचांग 09 मार्च 2026:-
रा.मि. 18 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण षष्ठी चन्द्रवासरे रात 10/4, विशाखा नक्षत्रे दिन 3/11, व्याघात योगे प्रात: 6/54, गर करणे सू.उ. 6/9, सू.अ. 5/51, चन्द्रचार तुला दिन 8/35 से वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 09 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में अनिश्चय की राजनीति का सामना करना होगा, व्यापार में विशेष परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न करने से कार्यबनेगा, वर्ष के मध्य में यात्रा होगी, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में अधिकारियों से मेलजोल रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा के क्षेत्र मेंसफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनेतिक अस्थिरता का सामना करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थितियों से संयम सतर्कता रखना हितकर रहेगा.
—————————————————–
आज का भविष्य: सोमवार 09 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक साहसी, निडर, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, कार्यकुशल, व्यक्तित्ववान होगा. बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा. अस्थिर बुद्धि का होगा. कभी उॅटपटांग बात करने वाला होगा. विद्या प्रारंभ में कम तथा बाद में अच्छी रहेगी.
—————————————————–
मेष– राजकीय समस्या का सरलता से समाधान होगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. मांगलिक कार्यो पर व्ययभार होगा. दूर की यात्रा होगी.
वृषभ– धार्मिक कार्यो में मानसिक सुख संतोष रहेगा. किये गये प्रयासों में लाभ सफलता मिलेगी. अतिथि आगमन का योग है.
मिथुन– किसी विशेष व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी. किसी कार्य से लाभ प्राप्त होगा. नवीन कार्य की योजना बनेगी. थकान महसूस करेंगे.
कर्क– क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. दूर गये मित्र के संबंध में सुखद एवं लाभदायक समाचार प्राप्त होगा. संदेश मिलेगा.
सिंह– कोर्ट कचहरी के कार्य बनेंगे. अधिकारियों से सीमित वार्तालाप करें. व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. प्रयास करने पर सफलता मिलेगी.
कन्या– पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा. रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा. यात्रा में उद्देश्य पूर्ति होगी. सुख सहयोग और लाभ प्राप्त होगा.
तुला– आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक तनाव दूर होगा. दायित्वों की पूर्ति होगीं. जमकरजायजाद के कार्य सफल होंगे.
वृश्चिक– ़लाभ कम, खर्च की अधिकता रहेगी. राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होने का योग है. अपूर्ण समाचारों पर कोई भी निर्णय न लेना हितकर.
धनु- खानपान पर संयम रखें. कार्य की अधिकता रहेगी. सोचे हुये कार्य में अवरोध पैदा होगा. यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करे. यश प्राप्त होगा.
मकर– भ्रमण मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी. दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा. मान प्रतिष्ठा बढेगी.
कुम्भ– आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी. दिनचर्या नियमित रहेगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा. मांगलिक कार्य बनने का योग है.
मीन– आर्थिक संसाधन में वृद्धि होगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. मानसिक संतुलन बना रहेगा. हर्षोल्लास प्राप्त होने का योग है.
—————————————————–
व्यापार भविष्य:
चैत्र कृष्ण षष्ठी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, उॅनी वस्त्र, रूई, सूत, सन् के भाव में मंदी होगी. गुड़ खांड, शक्कर, के भाव मेंतेजी होगी. प्लास्टिक दाना, कागज, रबड़ में मंदी होगी, इसके बाद तेजी होगी. भाग्यांक- 1428 है.
—————————————————–
