सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीएचईएल ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन की दूसरी पारी को सार्थक, सुखद एवं स्वस्थ बनाएं तथा परिवार के साथ अधिक से अधिक आनंदमय समय व्यतीत करें।

समारोह में राघवेन्द्र शुक्ला (महाप्रबंधक-चिकित्सा), प्रदीप कुमार नाईक (महाप्रबंधक-वित्त), जे. राजगोपाल (अपर महाप्रबंधक-एसवाईएक्स), डी.के. टोप्पो (प्रबंधक-टीसीएल), एस.के. बोरसे (अधिकारी), मकरीस केरकेट्टा (अभियंता) तथा पांच पर्यवेक्षकों का सम्मान किया गया।

प्रदीप कुमार उपाध्याय ने संगठन के प्रति उनके समर्पित योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Next Post

भूमि सौदों में अनियमितताओं पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। भोपाल सिटी यूथ कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से जुड़े बताए जा रहे भूमि लेनदेन में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर स्थित […]

You May Like